Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 13 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के 13 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर. राज्यभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविद-19 के कुल 13 नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं. इनमें से 8 व्यक्ति संगरोध में हैं, जबकि 5 स्थानीय संपर्क के मामले हैं. कुल सक्रिय मामलों की संख्या 123 है.
यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने बुधवार को ट्विट कर साझा की है. विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 14,295 नमूनों का परीक्षण किया गया था. राज्य की कोविद-19 परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 0.09 प्रतिशत है. बालेश्वर जिले में 3, बरगढ़ जिले में 1, बलांगीर जिले में 1, कटक जिले में 1, गजपति जिले में 2, खुर्दा जिले में 3, नुआपड़ा जिले में 1 तथा स्टेट पूल में 1 नया कोरोना पाजिटिव पाया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …