Home / Odisha / रेल बजट में ओडिशा के लिए आवंटन में कमी चिंता का विषय – बीजद

रेल बजट में ओडिशा के लिए आवंटन में कमी चिंता का विषय – बीजद

  •  ओडिशा में तेजस ट्रेन चलाने की मांग

    भुवनेश्वर. ओडिशा में राष्ट्रीय औसत से काफी कम रेल लाइन है. इसके बावजूद ओडिशा को इस बार के बजट में रेलवे के क्षेत्र में आवंटन कम किया गया है. यह अत्यंत चिंता का विषय है. बीजद के प्रवक्ता सस्मित पात्र ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि आर्थिक दृष्टि से लाभदायक गोपालपुर संबलपुर प्रस्तावित रेल लाइन का बीजद स्वागत करती है, लेकिन निर्धारित समय के भीतर परियोजना समाप्त होनी चाहिए. दुर्भाग्य की बात यह है कि राज्य में किसी प्रकार की नई परियोजना की घोषणा नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि तेजस एक्सप्रेस जैसी ट्रेन ओडिशा में चलायी जानी चाहिए.

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …