Home / Odisha / एसटीएफ ने ब्राउन शुगर तस्करी के मास्टरमाइंड शेख राजू को दबोचा

एसटीएफ ने ब्राउन शुगर तस्करी के मास्टरमाइंड शेख राजू को दबोचा

बालेश्वर. पुलिस क्राइम ब्रांच की स्पेशल टास्क फोर्स ने शनिवार शाम बालेश्वर कस्बे के अरडबाजार से ब्राउन शुगर के कुख्यात कारोबारी शेख राजू (35) को धर-दबोचा है. राजू का घर जलेश्वर थाना क्षेत्र में है. उसे आज बालेश्वर जिला अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.

एसटीएफ से मिली सूचना के अनुसार, 14 तारीख को एसटीएफ की टीम ने तीन ब्राउन शुगर व्यापारियों को जालेश्वर से गिरफ्तार किया था और उनके पास से 2 किलो 402 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की थी. तीनों आरोपियों ने एसटीएफ के सामने इस गैरकानूनी व्यापार में राजू के मास्टरमाइंड‌ होने की बात कही थी. इन तीनों ने यह भी बताया है कि उसका ड्रग साम्राज्य कितने समय से और कहां तक फैला है. शेख राजू पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला इलाके से ब्राउन शुगर लाकर जलेश्वर में जमा कर रहा था. वहां से इसे ओडिशा के अन्य हिस्सों में बेचा जा रहा था. शेख राजू की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि एसटीएफएफ ब्लूप्रिंट तैयार कर ब्राउन शुगर के गढ़ पश्चिम बंगाल के लालगोला इलाके में छापा मारने के लिए तैयारी कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …