Home / Odisha / राउरकेला में बच्चों को बेचने वाले गिरोह का खुलासा, सात गिरफ्तार

राउरकेला में बच्चों को बेचने वाले गिरोह का खुलासा, सात गिरफ्तार

  • दो लाख में बच्चों को और एक लाख में बच्चियों को बेचते थे

राउरकेला. राउरकेला में बच्चों को बेचने वाले सक्रिय गिरोह का खुलासा हुआ है. स्थानीय पुलिस ने एक बड़ी सफलता के साथ शहर में संचालित इस बाल बिक्री रैकेट का भंडाफोड़ किया है और पांच महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार, आठ सदस्यीय बाल बिक्री गिरोह राउरकेला क्षेत्र में सक्रिय था और राज्य के बाहर विशेषकर झारखंड में लाखों रुपये में शिशुओं को बेचता था.

पुलिस ने उनके कब्जे से कई मोबाइल फोन जब्त किया है. राउरकेला के एडिशनल एसपी बिक्रम केशरी भोई ने बताया कि अपराध में शामिल आठ लोगों में से हमने पांच महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके मोबाइल फोन भी जब्त किए गये हैं. उनके फोन में हमें कई नवजात शिशुओं की तस्वीरें मिलीं.

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि पैसे के लालच ने उन्हें ऐसे अपराधों में शामिल कर लिया है. जांच में पता चला है कि उन्हें एक लड़के को बेचने के लिए दो लाख रुपये तक और लड़कियों के लिए एक लाख रुपये तक मिल रहे थे.

इस बीच भोई ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और इस अपराध में अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जाएगी.

भोई ने कहा कि आठ साल से कम उम्र के बच्चों के अपहरण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले आईपीसी के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …