काठमांडू। नेपाल में अवैध रूप से रह रहे 37 विदेशी नागरिकों को देश से निष्कासित कर दिया गया है। इनमें सबसे अधिक 14 संख्या चीन के नागरिकों की है। नेपाल के अध्यागमन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल फरवरी से अप्रैल तक 37 विदेशी नागरिकों को देश निकाला गया है। इनमें चीन, अमेरिका, बांग्लादेश, इरान, यूके जैसे देश के नागरिक हैं। नेपाल में रहकर अवैध गतिविधि में संलग्न होने और ओवर स्टे के कारण तीन महीने में 14 चीनी नागरिकों को देश से निष्कासित किया गया है। इनमें ऑनलाइन गेमिंग और गैम्बलिंग कराने वालों की तादाद अधिक है।
अध्यागमन विभाग के मुताबिक नेपाल से निष्कासित होने वाले नागरिकों में अमेरिका के 5, इरान के 4 और यूके के 3 नागरिक हैं। इसी तरह बांग्लादेश के दो तथा नीदरलैंड, पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, टर्की, बहरीन, चेक रिपब्लिक और फ्रांस के एक-एक नागरिक का नाम शामिल है। इन लोगों को वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी लम्बे समय तक नेपाल में रहने के कारण निष्कासित किया गया है।
साभार – हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
