काठमांडू। नेपाल के पहाड़ी जिलों में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कोशी नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। बढ़ते जलस्तर की वजह से कोशी नदी पर बने बैराज के सभी 56 फाटक खोलने पड़ गए हैं।
सुनसरी जिले के एसपी प्रभु ढकाल ने बताया कि बैराज के आसापस खतरे का सायरन बजाया जा रहा है। कोशी नदी के जलस्तर ने पिछले 34 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रशासन के अनुसार कोशी नदी का जलस्तर आज सुबह 8 बजे 4 लाख 62 हजार 345 क्यूसेक प्रति सेकंड हो गया है। इसे एक्सट्रीम डेंजर लेवल माना जाता है।
कोशी बैराज के पुल पर फिलहाल भारी ट्रकों और बड़े वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है। प्रशासन ने निजी और यात्री वाहनों को पुल पर न जाने की सलाह दी है। जो वाहन पुल के दोनों तरफ खड़े हैं, उन्हें बारी- बारी से निकाला जा रहा है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
