भुवनेश्वर – आगामी 13 नवंबर को ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रारंभ हो रहा है । विधानसभा के शीतकालीन अधिवेशन के पहले दिन यानी 13 नवंबर की सुबह बीजू जनता दल की विधायक दल की बैठक आयोजित होगी । बीजू जनता दल से जुडे़ सूत्रों ने बताया कि विधायक दल की बैठक विधानसभा के 54 नंबर प्रकोष्ठ में आयोजित होगी । मुख्यमंत्री तथा बीजद विधायक दल के नेता नवीन पटनायक इस बैठक में अध्यक्षता करेंगे । बैठक में इस सत्र में पार्टी का रुख क्या होगा और किन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, इस पर विचार विमर्श होगा ।
Check Also
न्यूट्रिनो ब्रह्मांड के सबसे महान दूत हैं : डॉ अग्रवाल
भारतीय भौतिकी शिक्षक संघ के तत्वावधान में ‘न्यूट्रिनो एस्ट्रोनॉमी’ पर संगोष्ठी आयोजित भुवनेश्वर। भारतीय भौतिकी …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
