Home / Odisha / एक करोड़ से अधिक रुपये के सिगरेट लूटने के आरोप में दो गिरफ्तार

एक करोड़ से अधिक रुपये के सिगरेट लूटने के आरोप में दो गिरफ्तार

भुवनेश्वर। टांगी पुलिस ने खुर्दा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग से एक करोड़ रुपये से अधिक के सिगरेट को लूटने वाले अंतरराज्य़ीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है । इन दोनों को नई दिल्ली व इन्दौर से गिरफ्तार किया गया है । आरोपित  व्यक्तियों के नाम अमित चोपड़ा व अमित चौधरी हैं। इन दोनों से 238 कार्टुन सिगारेट बरामद किये गये हैं । इसकी आनुमानिक कीमत 1 करोड 10 लाख रुपये बतायी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि गत 4 नवंबर को अभियुक्तों ने  टांगी थाना क्षेत्र के  राष्ट्रीय राजमार्ग -16 में उग्रतारा चौक ने एक सिगरेट से भरे ट्रक को लूट लिया था । इसमें 390 कार्टुन सिगरेट थे। यह ट्रक हाइद्रावाद से कोलकाता जा रहा था। उन्होंने ड्राइवर को बंदूक के नोंक पर पास के जंगल में बांध दिया था ।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …