Home / Odisha / भुवनेश्वर में भीषण गर्मी, पारा 43 के पार, 11 से 3.30 बजे तक काम पर रोक
Heat भीषण गर्मी ##भीषण_गर्मी

भुवनेश्वर में भीषण गर्मी, पारा 43 के पार, 11 से 3.30 बजे तक काम पर रोक

  • अगले 24 घंटों में ओडिशा के 14 जिलों में लू को लेकर पीली चेतावनी जारी

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आज भीषण गर्मी के कारण जनजीवन बेहाल हो गया। अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार पहुंचा गया था। राजधानी स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि आज दोपहर 2:30 बजे तक भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह 11 बजे तक पारा 39 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

अधिकतम तापमान में भारी वृद्धि से जनजीवन बेहाल रहा। पिछले कुछ दिनों से ओडिशा के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच, आईएमडी ने अगले 24 घंटों में ओडिशा के 14 जिलों में लू की पीली चेतावनी जारी की है। लू के अलावा आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में आंधी और भारी बारिश की भी संभावना को लेकर मौसम विभाग ने पीली चेतावनी जारी की है। इस बारिश से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

11 बजे से 3.30 बजे तक श्रमिकों के काम पर रोक

राज्य में पड़ रही भयंकर गर्मी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने श्रमिकों को दोपहर 11 बजे से 3.30 बजे तक काम कराने पर रोक लगा दिया है। श्रम व कर्मचारी बीमा विभाग द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। यह निर्देश अप्रैल से 15 जून तक लागू माना जाएगा। सभी राजस्व आयुक्त, जिलाधिकारी व श्रम आयुक्त को इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्दश दिया गया है। अत्यावश्यकीय सेवा के साथ जुड़े मजदूरों के लिए विशेष व्यवस्था जैसे ठंडा पानी, छाया, मेडिकल चिकित्सा व ओआरएस का प्रावधान रखने के लिए कहा गया है।

गर्म दिन और आर्द्र रातें होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, प्रचलित उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवा और चिलचिलाती धूप के कारण ओडिशा में गर्म दिन और आर्द्र रातें होने की संभावना है। विशेष रूप से ओडिशा के तटीय और आंतरिक हिस्सों में पारे के स्तर में सामान्य स्तर से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक होने की संभावना

भुवनेश्वर में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय केंद्र की भविष्यवाणी के अनुसार, ओडिशा में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान (दिन का तापमान) 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की संभावना है और सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने सात अप्रैल तक लू चलने की संभावना जताई है।

आठ से बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आठ अप्रैल से आंधी, बारिश और ओला पड़ने की संभावना जतायी है। इसके साथ ही अनुगूल, ढेंकानाल, जाजपुर, नयागढ़, बौध जिलों में एक या दो स्थानों पर बिजली गिरने और भारी वर्षा के साथ आंधी आने की संभावना है। बलांगीर, सोनपुर, संबलपुर, देवगढ़, केंदुझर में एक या दो स्थानों पर बिजली के साथ आंधी, ओलावृष्टि होने की संभावना है। इन जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी कई गयी है।

नौ अप्रैल को बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम, गजपति जिलों में एक या दो स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी और बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही जाजपुर, कटक जिलों में एक या दो स्थानों पर बिजली चमकने के साथ आंधी और भारी वर्षा होने की संभावना है।

लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

भीषण गर्मी में मौसम विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि लोगों को हाइड्रेटेड रहने के लिए हमेशा अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। इसके साथ ही मौसम विभाग ने वेब हीट स्ट्रोक के लक्षणों को भी बताया है। विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी की ऐंठन और चकत्ते आमतौर पर दिन के व्यस्त समय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच होते हैं। इसलिए, सभी को पीक आवर्स के दौरान एहतियाती कदम उठाने चाहिए।

हीट स्ट्रोक के लक्षण

हीट स्ट्रोक के लक्षण में ऐंठन, कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, मतली, तेज पसीना, घबराहट आदि हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आपको बेहोशी या बीमार जैसा महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

क्या करें

  • लंबे समय तक गर्मी में रहने से बचें।
  • हल्के, चमकीले रंग, ढीले, सूती कपड़े पहनें।
  • बाहर निकलते समय गीले कपड़े, टोपी या छाते का उपयोग करें, अपना सिर ढकें।
  • निर्जलीकरण से बचने के लिए प्यास न लगने पर भी पर्याप्त पानी पियें।
  • शरीर को पुनः हाइड्रेट करने के लिए ओआरएस, घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), गन्ने का रस, नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें।

क्या परहेज करें

  • शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें, जो शरीर को निर्जलित करते हैं।
  • उच्च प्रोटीन वाले भोजन से भी बचना चाहिए और बासी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • पार्क किए गए वाहनों के अंदर बच्चों या पालतू जानवरों को न छोड़ें।

इस खबर को भी पढ़ें-ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए बीजद की तीसरी सूची जारी

Share this news

About admin

Check Also

उत्कल बिल्डर्स का 15 दिवसीय जलछत्र का उद्घाटन

भीषण गर्मी में पहले दिन लगभग एक हजार लोगों को दही का शर्बत पिलायी गयी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *