Home / Odisha / ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी
ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी

ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी

  • 112 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित

  • चांदबाली से प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल तथा संबलपुर से नेता प्रतिपक्ष जयनारायण मिश्र उतरेंगे मैदान में

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में भाजपा ने 112 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

सूची के अनुसार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल भद्रक जिले के चांदबाली विधानसभा सीट से तथा नेता प्रतिपक्ष जयनारायण मिश्र संबलपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रदीप्त नायक को फिर से भवानीपाटना विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।

ओडिशा विधानसभा के लिए घोषित सूची के अनुसार, पद्मपुर से गोवर्धन भुए, बिजेपुर से सनत कुमार गरतिया, बरगढ़ से अश्विनी षाड़ंगी, अताबिरा से निहार रंजन महानंद, भटली से इराशीष आचार्य, ब्रजराजनगर से सुरेश पुजारी व झारसुगुड़ा से टंकधर त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है।

इसी तरह तलसरा से भवानीशंकर भोई, सुंदरगढ़ से कुसुम टेटे, वीरमित्रपुर से शंकर ओराम, रघुनाथपाली से दुर्गाचरण तांती, राजगांगपुर से नरसिंह मिंज, बणई से सेवती नायक, कुचिंडा से रवि नारायण नायक, रेंगाली से नौरी नायक, संबलपुर से नेता प्रतिपक्ष जयनारायण मिश्र, रायराखोल से देवेन्द्र महापात्र, देवगढ़ से सुभाष पाणिग्राही, आनंदपुर से आलोक कुमार सेठी, केन्दुझर से मोहन माझी, जशीपुर से गणेश राम सिंह खुंटिया, उदला से भास्कर मधेई, बड़साही से सनातन बिजुली, बारिपदा से प्रकाश सोरेन, मोरडा से कृष्णचंद्र महापात्र को प्रत्याशी बनाया गया है।

इसी तरह जलेश्वर से ब्रज प्रधान, बालेश्वर से मानस कुमार दत्त, रेमुणा से गोविंद चंद्र दास, सोरो से राजेन्द्र दास, सिमुलिआ से पद्मलोचन पंडा, भद्रक से सितांशु शेखर महापात्र, धामनगर से सूर्यवंशी सूरज, चांदबाली से मनमोहन सामल (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष), बिंझारपुर से बबिता मल्लिक, बड़चणा से अमर नायक, धर्मशाला से स्मृतिरेखा पाही, जाजपुर से गौतम राय, कोरेई से आकाश दास नायक, सुकिंदा से प्रदीप बलसामंत को प्रत्याशी बनाया गया है।

ढेंकानाल से कृष्णचंद्र पात्र, कामाख्यानगर से शत्रुघ्न जेना, परजंग से विभुति भूषण प्रधान, पाल्लहड़ा से अशोक मोहंती, तालचेर से कालंदी सामल, अनुगूल से प्रताप चंद्र प्रधान, छेंडिपदा से अगस्ति बेहरा, आठमल्लिक से संजीव साहू, वीरमहाराजपुर से रघुनाथ जगदला, सोनपुर से प्रमोद महापात्र, लोइसिंहा से मुकेश महालिंग, पाटनागढ़ से कनक वर्धन सिंहदेव, बलांगीर से गोपाल पाणिग्राही, टिटिलागढ़ से नवीन जैन, कांटाबांजी से लक्ष्मण बाग, नुआपड़ा से अभिनंदन कुमार पंडा व खरियार से हितेश बागर्ती को पार्टी ने टिकट दिया है।

इसी तरह उमरकोट से नित्यानंद गोंड, नवरंगपुर से गौरीशंकर माझी, लांजीगढ़ से रमेश माझी, जूनागढ़ से मनोज मेहेर, धर्मगढ़ से सुधीर पाटजोशी, भवानीपाटणा से प्रदीप्त नायक, नरला से अनिरुद्ध प्रधान, बालिगुड़ा से कल्पना कहंर, जी उदयगिरि से मानगोविंद प्रधान, फुलबाणी से उमाचरण मल्लिक, कंटामाल से कन्हाई चरण डांग को प्रत्याशी बनाया गया है।

इसी तरह बौध से सरोज प्रधान, बाड़म्बा से संबित त्रिपाठी, बांकी से तुषारकांत चक्रवर्ती, आठगढ़ से अभय बारिक, चौद्वार से नयन किशोर मोहंती, निआली से छवि मल्लिक, कटक सदर से प्रकाश सेठी, माहांगा से सुमंत घड़ेई, पाटकुरा से तेजेश्वर परिडा, आली के कृष्णचंद्र पंडा, पारादीप से संपद कुमार स्वाईं को उम्मीदवार के रुप में घोषित किया गया है।

इसी तरह तिर्तोल से राजकिशोर बेहरा, निमापड़ा से प्रभाति परिडा, पुरी से जयंत कुमार षाड़ंगी, ब्रह्मगिरि से उपासना महापात्र, सत्यवादी से ओम प्रकाश मिश्र, पिपिलि से आश्रित पटनायक, जयदेव से अरविंद ढाली पार्टी के प्रत्याशी होंगे।

भुवनेश्वर मध्य से जगन्नाथ प्रधान, भुवनेश्वर उत्तर से प्रियदर्शी मिश्र, एकाम्र से बाबू सिंह, जटनी से विश्वरंजन बड़जेना, चिलिका से पृथ्वीराज हरिचंदन, रणपुर से तापस मार्था, खंडापड़ा से दुष्मंत स्वाईं, दशपल्ला से राघव मल्लिक, नयागढ़ से प्रत्युषा राजेश्वरी सिंह को टिकट दिया गया है।

इसी तरह भंजनगर से प्रद्युम्न नायक, पोलसरा से गोकुलानंद मल्लिक, कविसूर्यनगर से प्रताप नायक, खलिकोट से पूर्ण चंद्र सेठी, छत्रपुर से कृष्णचंद्र नायक, आस्का से सरोज पाढ़ी, सोरडा से नीलमणि बिसोई, हिंजिलि से शिशिर मिश्र, गोपालपुर से बिभुति जेना, ब्रह्मपुर से के. अनिल कुमार, दिगपहंडी से सिद्धांत महापात्र, चिकिटि से मनोरंजन दयान सामंतराय, पारलाखेमुंडी से के. नारायण राव चुनाव लड़ेंगे।

इसी तरह गुनुपुर से त्रिनाथ गमांग, कोरापुट से रघुराम मछा, पोटांगी से चैतन्य हंताल, मालकानगिरि से नरसिंह माडकामी को प्रत्याशी बनाया गया है।

बीजद के बयान का मजाक उड़ाया

भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन मांझी ने सत्तारूढ़ बीजद के इस हालिया बयान को लेकर उसका मजाक उड़ाया कि भगवा पार्टी सभी 147 ओडिशा विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार नहीं तलाश पाई। उन्होंने कहा कि अब भाजपा ने 112 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है जो बीजद के घोषित 72 उम्मीदवारों से 40 ज्यादा है। हमारे पास सभी विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए मजबूत उम्मीदवार हैं।
भाजपा बीजद की प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरी
ओडिशा विधानसभा में 147 सीट हैं और भाजपा, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल की मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी है। कांग्रेस तीसरी मुख्य पार्टी है। पटनायक वर्ष 2000 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं। भाजपा और बीजद गठबंधन के लिए बातचीत कर रहे थे, लेकिन सीट बंटवारे पर बातचीत विफल हो गई। बीजद और भाजपा ने राज्य में 2019 के चुनावों में क्रमशः 112 और 23 सीट जीतीं जबकि कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही थी।

इस खबर को भी पढ़ें-ओडिशा में कांग्रेस की पहली सूची जारी, वंशवाद की झलक

Share this news

About admin

Check Also

जरुरी स्वास्थ्य सेवा के लिए एयर एंबुलेंस होंगे तैनात – मुख्य चुनाव अधिकारी

भुवनेश्वर। चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मचारी व मतदाताएं की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *