
भुवनेश्वर. विख्यात ओड़िया अभिनेता अजीत दास अब नहीं रहे. वह कोरोना संक्रमित पाये गये थे. दास 71 वर्ष के थे. कोरोना पाजिटिव पाये जाने के बाद उन्हें यहां सम कोविद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 20 जनवरी 1949 को जन्मे दास ने 1976 में फिल्म सिंदुरा बिंदू से अपनी फिल्म जगत की यात्रा शुरू की थी. दास ने कई ओड़िया फिल्मों में काम किया था और उत्कल संगीत महाविद्यालय में नाटक विभाग के पूर्व प्रमुख भी थे. अनुभवी अभिनेता के परिवार के सदस्यों के अनुसार दास पिछले सात दिनों से बुखार से पीड़ित थे. उनकी पत्नी माया दास भी कोविद पाजिटिव पायी गयी हैं. दास के निधन से फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गयी है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
