मुंबई ,अक्षय कुमार इस समय फिल्म ‘सरफिरा’ के कारण चर्चा में हैं। वह पिछले कुछ दिनों से इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। लगातार चार फ्लॉप फिल्मों के बाद अब अक्षय को इस फिल्म से उम्मीदें हैं। फिल्म आज रिलीज हो गई है और दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। कोरोना होने की वजह से अब अक्षय फिल्म के आखिरी कुछ प्रमोशन में शामिल नहीं हो पाएंगे। अक्षय कुमार फिलहाल घर पर ही क्वारंटीन हैं। इसकी वजह है कि अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। अक्षय कुमार कुछ दिनों से प्रमोशन में व्यस्त थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनकी प्रमोशन टीम के कुछ सदस्य कोरोना पॉजिटिव थे। तभी अक्षय ने भी टेस्ट किया। यह पॉजिटिव आया है। इसके बाद उन्होंने तुरंत खुद को आइसोलेट कर लिया। इतना ही नहीं आज अक्षय कुमार अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। कुछ दिन पहले अनंत अंबानी खुद अक्षय को शादी का न्योता देने उनके घर गए थे।
साभार – हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
