मुंबई ,अजय देवगन भोला की शूटिंग पूरी करने के बाद अब औरों में कहां दम था फिल्म की शूटिंग में जुट गए हैं। नीरज पांडे के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू और जिमी शेरगिल भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।
अजय देवगन ने फिल्म के सेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “नीरज पांडे, तब्बू और जिमी शेरगिल के साथ फिल्म औरों में कहां दम था के सेट से। अजय देवगन स्टारर भोला 30 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में भी अजय देवगन के साथ तब्बू भी दिखाई देंगी।”
साभार- हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
