Home / Entertainment / अंग्रेजी मीडियम 13 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार
साभार-सोशल मीडिया

अंग्रेजी मीडियम 13 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार

साभार-सोशल मीडिया

इरफान खान, करीना कपूर खान और राधिका मदन की आगामी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ 13 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म निर्माताओं ने बुधवार को फिल्म का नया गाना ‘लाडकी’ जारी किया है। बेटियों को समर्पित फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’  का यह गाना दिल को छू लेने वाला है। सोशल मीडिया पर इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। करीना कपूर पर फिल्माये गए इस गाने को रेखा भारद्वाज ने गाया है जबकि म्यूजिक सचिन-जिगर ने दिया है। फिल्म के इस नये गाने को जियो स्टूडियोज ने  ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा-‘मारी लाडकी थाने, खामा घणी! बिटियों को समर्पित दिल को छू लेनेवाला ‘लाडकी’ आ गया!’

बेटियों को समर्पित फिल्म के इस नये गाने में पिता- बेटी का किरदार निभाने वाले इरफान खान और राधिका मदन की जर्नी को समेटा गया है। इस गाने को करीना कपूर गुनगुनाती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में इरफान खान करीना कपूर खान और राधिका मदन के अलावा डिंपल कपाड़िया,  रणवीर शौरी, किकू शारदा और दीपक डोबरियाल अहम भूमिका में हैं। फिल्म में इरफान सिंगल पिता का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में राधिका मदन इरफान की बेटी की भूमिका में हैं, जबकि करीना कपूर पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आयेंगी। ‘अंग्रेजी मीडियम’ साल 2017 में आई फिल्म ‘हिन्दी मीडियम’ का सीक्वल है। फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ के निर्देशक होमी अदजानिया हैं और इसे दिनेश विजान और जियो स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म इसी साल 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

साभार-सुरभि सिन्हा, हिस

Share this news

About desk

Check Also

हीर आचरा ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में रखा कदम; पंजाब फिल्म सिटी में शुरू हुई शूटिंग

नई दिल्ली ,उभरती हुई अभिनेत्री और मॉडल हीर आचरा अब पंजाबी सिनेमा में अपना डेब्यू …