मुंबई,गुरु रंधवा और सई मांजरेकर हाल ही में अपनी फिल्म कुछ खट्टा हो जाय की शूटिंग कर रहे है, अभिनेताओं की यह फिल्म फिर से एक बार चर्चा में है, और इस बार की वजह उनके कुछ लीक हुए सेट से फोटोज और वीडियोस है जिसमे उन दोंनोअभिनेताओं की धमाकेदार केमिस्ट्री नज़र आ रही है
गाने की शूटिंग आगरा के ‘द ग्रैंड मार्कीज़’ में हुई| गीत के बोलो पर गायक और अभिनेता बनने जा रहे गुरु रंधावा और सई मांजरेकर जमकर गाने पर झूमते हुऐ नज़र आए, गाने को सबसे बड़ा और धमाकेदर बनाने के लिए ३५० देसी विदेशी डांसर्स ने भी इस गाने में भाग लिया, और यह गाना आने वाले समय में सबसे बड़ा पार्टी एंथम बनने के लिए त्यार है, फिल्म निर्माता अमित भाटिया ने बताया की फिल्म की आगरा के शडूल की शूटिंग में २ दिन गाने शूट किये जा रहे है , और तीसरा शेडूल जो ३ जनवरी से शुरू होगा, १० दिन तक फिल्म की शूटिंग की जाएगी और यह फिल्म पहले भी आगरा में शूट की गई थी जिसमे अभिनेता अनुपम खेर भी शामिल थे|
हम गुरु रंधवा और सई मांजरेकर की यह अद्भुत जोड़ी को एक साथ बड़े परदे पर देखने का और इंतज़ार नहीं कर सकते|
कुछ दिन पहले फिल्म के सभी अभिनेताओं ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म “कुछ खट्टा हो जाए” की आधिकारिक घोषणा भी की थी|
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
