-
कहा- इनके पास न मुख्यमंत्री का चेहरा, न विधायकों का
भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी कर दी है। भाजपा प्रत्याशियों की सूची पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने तंज कसा है।
कमलनाथ ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा भारतीय जनता पार्टी की पांचवी सूची ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा नेतृत्वहीन होने के साथ ही दिशाहीन भी हो चुकी है। पार्टी ने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं, बल्कि हार का ठीकरा फोड़ने के लिए कुछ पुराने और नए नाम सामने कर दिए हैं। अब न भाजपा के पास मुख्यमंत्री का चेहरा है और ना ही विधायकों का चेहरा।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के सामने 18 साल का कुशासन है और जनता उसे खारिज करने के लिए कमर कस चुकी है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में बहुत हद तक कांग्रेस और भाजपा दोनों के अधिकांश प्रत्याशी सामने आ चुके हैं। कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को पूरी लगन और मेहनत से चुनावी समर में उतरना है और भाजपा की इस मन से हारी हुई टीम को औपचारिक रूप से ईवीएम के अंदर भी हरा देना है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
