Home / Election / MP elections: भाजपा ने दिया युवाओं और प्रतिभाशाली कार्यकर्ताओं को मौका- विष्णुदत्त शर्मा

MP elections: भाजपा ने दिया युवाओं और प्रतिभाशाली कार्यकर्ताओं को मौका- विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। आज भाजपा ने जो 92 नाम के प्रत्याशियों की सूची जारी की है, उसमें युवा,अनुभव और ऐसे कार्यकर्ताओं को टिकट दिया गया है जो अच्छे कार्यकर्ता के साथ-साथ सामाजिक कल्याण की दिशा में भी काम कर रहे हैं।  यह बात शनिवार को भाजपा मीडिया सेंटर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी ने ऐसे कार्यकर्ताओं को मौका दिया है जो इतिहास बनाएंगे। 26 साल के नौजवान शिवराम कन्नौज को मनावर से टिकट दिया गया है, जो अच्छी नौकरी कर रहा थे, लेकिन वह समाज कल्याण के लिए कुछ करना चाहते थे।

पीएम मोदी के मन में एमपी,एमपी के मन में पीएम मोदी

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश की जनता से स्नेह रखते हैं। मध्यप्रदेश की जनता के मन में पीएम मोदी और पीएम मोदी के मन में मध्यप्रदेश की जनता है। सूची जो जारी हुई उसके लिए हमारे नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह का मैं आभार व्यक्त करता हूं कि सूची के अंदर ऐसे लोगों को टिकट दिया है कि जो प्रतिभाशाली होने के साथ-साथ समाज कल्याण की दिशा में काम करते आ रहे हैं।

6 करोड़ 98 लाख हितग्राहियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

शर्मा ने कहा कि हमारे प्रत्याशी और कार्यकर्ता विकास और जनकल्याण का झंडा लेकर प्रदेश के 64 हजार 523 बूथ पर जाएंगे और प्रचंड जीत के साथ इतिहास बनाएंगे। शर्मा ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदेश के साढ़े नौ करोड़ लोगों में से 6 करोड़ 98 लाख हितग्राहियों को मिल रहा है।

Share this news

About admin

Check Also

कांग्रेस के घमंडियों की सरकार ने श्री राम के अस्तित्व को नकारा था: स्मृति ईरानी

कांग्रेस के घमंडियों की सरकार ने श्री राम के अस्तित्व को नकारा था: स्मृति ईरानी

जबलपुर। स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार और इनके घमंडी नेताओं ने …