रायपुर। प्रदेश में निगरानी दलों की सघन जाँच के दौरान अवैध धनराशि तथा वस्तुओं की बरामदगी का आँकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। 16 अक्टूबर तक यह आंकड़ा 5 करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक हो गया है। निगरानी दल, धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर नजर रख रही है, जिसमें 16 अक्टूबर तक 5 करोड़ 57 लाख 18 हजार 352 रुपये की राशि तथा वस्तु बरामद की गई है। इसमें 85 लाख 2 हजार 655 रुपये से अधिक नकद राशि बरामद की गई है।
निगरानी के दौरान अब तक 11 हजार 851 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 37 लाख 57 हजार 549 रुपये है। साथ ही 1838 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं जिसकी कीमत लगभग 62 लाख रुपये है भी बरामद किया गया है। सघन जाँच अभियान के तहत अधिकारियों ने अवैध रूप से अन्य सामग्रियों जिनकी कीमत 2 करोड़ 03 लाख 563 रुपये है, जब्त की हैं। इसके अतिरिक्त 1 करोड़ 70 लाख रुपये कीमत के 63 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण तथा रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किया गया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
