Home / BUSINESS / केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने ई-श्रम पोर्टल पर बहुभाषी कार्यक्षमता का शुभारंभ किया

केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने ई-श्रम पोर्टल पर बहुभाषी कार्यक्षमता का शुभारंभ किया

नई दिल्ली। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ई-श्रम पोर्टल पर बहुभाषी कार्यक्षमता का शुभारंभ किया। ई-श्रम पोर्टल अब सभी 22 अनुसूचित भाषाओं में उपलब्ध होगा।
केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में सभी असंगठित श्रमिकों से उनके कल्याण, आजीविका और खुशहाली के लिए बनाई गई विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने का आग्रह किया। मंडाविया ने ई-श्रम प्लेटफॉर्म में बढ़ते भरोसे पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पोर्टल पर असंगठित श्रमिकों द्वारा प्रतिदिन औसतन 30 हजार से अधिक पंजीकरण दर्ज किए जाते हैं।
उन्‍होंने कहा कि ई-श्रम को भाषिनी के साथ एकीकृत करने की शुरुआत से 22 भारतीय भाषाओं में ई-श्रम सेवाओं तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित हुई है। ये पहल भाषा संबंधी बाधाओं को तोड़ती है और असंगठित श्रमिकों को आसानी से पंजीकरण करने, जानकारी अपडेट करने और अपनी पसंदीदा भाषा में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तक पहुंचने में सक्षम बनाती है। ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी के लिए समावेशी और सुलभ डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म बनाने की दिशा में हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
मंत्रालय के मुताबिक ई-श्रम को ‘वन-स्टॉप-सॉल्यूशन’ बनाने के दृष्टिकोण के अनुरूप ये पोर्टल अब सभी 22 अनुसूचित भाषाओं में उपलब्ध होगा। पिछला संस्करण केवल अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़ और मराठी में उपलब्ध था। इस कार्यक्रम में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव तथा कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। मंत्रालय ने कहा कि देश में असंगठित श्रमिकों को व्यापक सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के सरकार के प्रयासों में यह एक और मील का पत्थर साबित हुआ है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

सर्राफा बाजार में कमजोरी के रुख से सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक

नई दिल्ली। लगातार तीन दिन की तेजी के बाद आज घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *