नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सोमवार को भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मनोज मित्तल ने यहां संसद भवन में मुलाकात की।
वित्त मंत्रालय ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी बयान में बताया कि भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मनोज मित्तल ने यहां संसद भवन में केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात की। हालांकि, इस मुलाकात के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) 2 अप्रैल, 1990 को भारतीय संसद के एक अधिनियम के तहत स्थापित किया है। यह सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के प्रचार, वित्त पोषण और विकास के लिए प्रमुख वित्तीय संस्थान के रूप में कार्य करता है।
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
