नई दिल्ली, एयरलाइंस कंपनी इंडिगो छह नए गंतव्यों के लिए अपनी सीधी उड़ानें शुरू करेगी। इंडिगो की ये उड़ानें नैरोबी, तिबिलिसी, ताशकंद और अफ्रीका सहित मध्य एशिया के लिए होंगी।
इंडिगो ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि कंपनी बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय विस्तार योजनाओं की शुरुआत जुलाई के अंत या अगस्त में करेगी। कंपनी ने बताया कि शुरुआत में केन्या में नैरोबी और इंडोनेशिया में जकार्ता को सीधी उड़ानों के जरिए मुंबई से जोड़ा जाएगा। इसके बाद दिल्ली को अगस्त में तिबिलिसी (जॉर्जिया) और बाकू (अजरबैजान), सितंबर में ताशकंद (उज्बेकिस्तान) और अल्माटी (कजाकिस्तान) से सीधी उड़ान से जोड़ेगी।
इन उड़ानों के चालू होने के बाद इंडिगो एयरलाइन अपने परिचालन के जरिए कुल 32 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ेगी।
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
