गुवाहाटी, गुवाहाटी के गोरचुक पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित याबा नशे के टेबलेट और ड्रग्स समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान थाना क्षेत्र से बरपेटा जिला निवासी अनवर हुसैन को बीती रात 16000 याबा टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी के पास से याबा टेबलेट के अलावा पांच साबुनदानी में छिपाकर रखे गए 45 ग्राम हेरोइन, नगद 45 हजार रुपए, एक नापतोल करने वाली मशीन के अलावा एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी कर गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर रही है।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
