Home / Bangladesh / बांग्लादेश में मालगाड़ी का एक डिब्बा बेपटरी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

बांग्लादेश में मालगाड़ी का एक डिब्बा बेपटरी

ढाका। बांग्लादेश में रविवार सुबह एक मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। यह घटना हबीगंज के माधबपुर में अखौरा-सिलहट रेलवे लाइन पर हुई है। मालगाड़ी में तेल लदा है।

बांग्लादेश के अखबार ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, इस मालगाड़ी का एक डिब्बा रविवार सुबह करीब 9:15 बजे मंताला रेलवे स्टेशन पर बेपटरी हो गया। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह डिब्बा गार्ड का बताया गया है। अखबार के अनुसार फिलहाल सिलहट-ढाका मार्ग पर रेल संपर्क सामान्य है। रिलीफ ट्रेन वहां पहुंच चुकी है। बेटपरी हुए डिब्बे को खींचने का प्रयास किया जा रहा है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

बांग्लादेश तुर्किए से खरीदेगा 90 हजार आंसू गैस के गोले

सरकार को विरोधी दलों के आंदोलन के दौरान अराजकता का अंदेशा चुनाव से पहले शेख …