लॉजिस्टिक्स कंपनी डेल्हीवरी (Delhivery) ई-कॉमर्स कंपनियों को साझा डार्क स्टोर्स का नेटवर्क मुहैया कराएगी, ताकि एक ही दिन में जल्द से जल्द डिलीवरी हो जाए। कंपनी के मैनेजमेंट ने 2 अगस्त को अर्निंग कॉल में यह जानकारी दी। डेल्हीवरी के CEO साहिल बरुआ ने पहली तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद एनालिस्ट्स से बातचीत में कहा, ‘कई कंपनियां एक ही डार्क स्टोर से डिलीवरी कर पाएंगी। स्टैंड-अलोन डार्क स्टोर काफी महंगे होंगे। इस तरह कंपनियों को अपनी कॉस्ट में बदलाव करने का मौका मिल सकेगा।’
Home / BUSINESS / एक दिन के भीतर जल्दी डिलीवरी के लिए डार्क स्टोर्स का नेटवर्क मुहैया कराएगी Delhivery
Check Also
अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा करदाताओं ने भरा रिटर्न, आखिरी तारीख 31 जुलाई
नई दिल्ली। आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा करदाताओं ने …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
