Home / Odisha / बाहर काम के लिए जाने वाले मजदूरों के लिए खुलेगा अधिक हेल्प डेस्क – सुभाष सिंह

बाहर काम के लिए जाने वाले मजदूरों के लिए खुलेगा अधिक हेल्प डेस्क – सुभाष सिंह

भुवनेश्वर। अधिक पारिश्रमिक प्राप्त करने की आस में राज्य के बाहर काम के लिए जाने वाले मजदूरों को सहायता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरु किये गये हेल्प डेस्क की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएगी। ओडिशा निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुभाष सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में इस तरह ते चार हेल्प डेस्क हैं। तीन और हेल्प डेस्क की स्थापना शीघ्र की जाएगी। यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है। केरल, गुजरात व तमिलनाडु में ये हेल्पडेस्क स्थापित किये जाएंगे। इन राज्यों के साथ बाकयदा इसके लिए एमओय़ू किया जाएगा। वर्तमान में दिल्ली, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, व तेलंगाना में इस तरह के हेल्प डेस्क हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …