Home / Odisha / ओडिशा में पांच जनवरी तक छाए रहेगा घना कोहरा

ओडिशा में पांच जनवरी तक छाए रहेगा घना कोहरा

  • मौसम विभाग ने जारी की पीली चेतावनी

भुवनेश्वर। ओडिशा में अगले पांच जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने पीली चेतावनी दी है। इसके साथ ओडिशा में आने वाले दिनों में आंधी और बारिश की भी संभावना है। यह जानकारी आज यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देते हुए कहा है कि अगले पांच दिनों के दौरान ओडिशा में न्यूनतम तापमान (रात के तापमान) में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के कई जिलों में बारिश और आंधी की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कल सुबह कलाहांडी, कंधमाल, रायगड़ा, सोनपुर, कोरापुट, बलांगीर, बौध, अनुगूल, देवगढ़, सुंदरगढ़, कटक, जगतसिंहपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। इन जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की गई है।

तीन जनवरी की सुबह तक मालकानगिरि, कोरापुट, नवरंगपुर, नुआपड़ा, बलांगीर, कलाहांडी, कंधमाल, नयागढ़, कटक, खुर्दा जिलों में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। इन जिलों के लिए भी पीली चेतावनी जारी की है। चार जनवरी की सुबह तक बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम, गजपति, सुंदरगढ़, केंदुझर, मयूरभंज, अनुगूल, ढेंकानाल, कंधमाल जिलों में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। इन जिलों के लिए भी पीली चेतावनी जारी की गई है।

इसी तरह से पांच जवनरी की सुबह तक सुंदरगढ़, केंदुझर, मयूरभंज जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है तथा छह जनवरी की सुबह तक बरगढ़, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, देवगढ़, केंदुझर, मयूरभंज जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में ताड़ के पेड़ काटने पर लगी रोक

काटने से पहले ओडिशा वन विभाग से अनुमति अनिवार्य ताड़ पेड़ काटने की छूट को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *