-
जूनियर असिस्टेंट और जूनियर क्लर्क पदों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए 21 नवंबर रात 8 बजे से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र
भुवनेश्वर । चक्रवात अकवान के प्रभाव को देखते हुए राज्य चयन बोर्ड (एसएसबी) की ओर से जूनियर असिस्टेंट और जूनियर क्लर्क पदों के लिए 21 और 23 नवंबर को आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) स्थगित कर दी गई थी। बोर्ड ने अब इन परीक्षाओं के आयोजन के लिए नई तिथियां घोषित कर दी हैं।
नई समय-सारणी के अनुसार, 21 और 23 नवंबर को होने वाली परीक्षाएं अब 3 और 4 दिसंबर को आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 और 27 नवंबर तथा 1 और 2 दिसंबर को भी जूनियर असिस्टेंट एवं जूनियर क्लर्क पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित होंगी।
एसएसबी के अनुसार, सभी अभ्यर्थी 21 नवंबर की रात 8 बजे से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तिथियों एवं प्रवेश पत्र संबंधी जानकारी के लिए एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखने की सलाह दी गई है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
