Home / Odisha / भव्य समारोह के साथ 17वीं ओडिशा राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ

भव्य समारोह के साथ 17वीं ओडिशा राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ

  •  कलिंग स्टेडियम में राज्यभर के 400 से अधिक स्केटर्स ने लिया हिस्सा

  •  राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

भुवनेश्वर। राजधानी भुवनेश्वर के प्रतिष्ठित कलिंग स्टेडियम में 17वीं ओडिशा राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के बीच हुआ। इस प्रतियोगिता में ओडिशा के विभिन्न जिलों से 400 से अधिक स्केटर्स हिस्सा ले रहे हैं। चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने के साथ राज्य में रोलर स्केटिंग को बढ़ावा देने और उभरते खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
उद्घाटन समारोह में भारत सरकार के प्रधान महालेखाकार श्री सुबू आर (आईए एंड एएस) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि ओडिशा सरकार के खेल एवं युवा सेवा विभाग के विशेष सचिव अशोक कुमार पंडा ने सम्मानित अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर ओडिशा रोलर स्केटिंग एसोसिएशन (ओआरएसए) के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
समारोह के दौरान राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ओडिशा का गौरव बढ़ाने वाले स्केटर्स को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय चैंपियनशिप के प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। अतिथियों ने खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
अतिथियों ने कहा कि खेलों के विकास के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना और उन्हें उचित अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने ओडिशा रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से राज्य में रोलर स्केटिंग को लोकप्रिय बनाने तथा विभिन्न जिलों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने के प्रयासों की सराहना की।
इस चैंपियनशिप के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और राज्य स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता का आयोजन ओडिशा रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में तथा ओडिशा सरकार के खेल एवं युवा सेवा विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।
Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा बोर्ड की 10वीं की वार्षिक परीक्षा 12 से 27 मार्च 2027 तक

  बीएसई ने जारी किया टाइम टेबल भुवनेश्वर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई), ओडिशा ने वर्ष …