Home / Odisha / ओडिशा बोर्ड की 10वीं की वार्षिक परीक्षा 12 से 27 मार्च 2027 तक
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा बोर्ड की 10वीं की वार्षिक परीक्षा 12 से 27 मार्च 2027 तक

  •   बीएसई ने जारी किया टाइम टेबल

भुवनेश्वर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई), ओडिशा ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल सर्टिफिकेट (एचएससी) यानी 10वीं की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया। परीक्षा 12 मार्च से 27 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएगी।
जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, सभी परीक्षाएं प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक होंगी। प्रथम भाषा यानी मातृभाषा की परीक्षा 12 मार्च को आयोजित की जाएगी।
विज्ञान विषय की परीक्षा 15 मार्च को और गणित की परीक्षा 17 मार्च को होगी। दृश्य कला (विजुअल आर्ट) की प्रायोगिक परीक्षा 18 मार्च को निर्धारित की गई है, जबकि सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 19 मार्च को होगी।
इसी तरह, द्वितीय भाषा की परीक्षा 24 मार्च को, हिंदी की परीक्षा 25 मार्च को और संस्कृत की परीक्षा 27 मार्च को आयोजित की जाएगी।
बोर्ड ने गणित की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है।
बीएसई ने विद्यार्थियों को जारी समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दी है।
Share this news

About desk

Check Also

भुवनेश्वर में एशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ

 आठ साल बाद ओडिशा में अंतरराष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन  10 देशों की 17 टीमें …