भुवनेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं ओडिशा के सह-प्रभारी डॉ स्वदेश सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री के पिता को लेकर दिए गए बयान की आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बयान केवल आवेश में दिया गया वक्तव्य नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा प्रतीत होता है।
सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया में डॉ सिंह ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का उपहास उड़ाना, उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाना और देश में अराजकता का वातावरण बनाने वाले बयान लोकतंत्र को कमजोर करते हैं।
उन्होंने खड़गे और अन्य विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे विदेशी टूलकिट के प्रभाव में काम कर रहे हैं। डॉ सिंह ने चेतावनी दी कि अराजकता को बढ़ावा देने वाली राजनीति की आग से खेलने वालों को यह समझना चाहिए कि इसके परिणाम अंततः उनके लिए भी नुकसानदेह हो सकते हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
