-
चाउद्वार-कटक क्लब के स्थापना समारोह में तीन नए सदस्य हुए शामिल
-
राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी आऩवी अनाया साहू का हुआ सम्मान
कटक। समाजसेवा, आपसी सौहार्द और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के संकल्प के साथ वाईज मेन एंड वूमेन क्लब ऑफ चाउद्वार-कटक का स्थापना समारोह एवं नवसदस्य दीक्षा कार्यक्रम बज्रकबाटी रोड स्थित होटल द्वारका में आयोजित किया गया। इस समारोह में वाईजमैन सुधाकर कुमार शाही ने क्लब के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लेकर सेवा और सामाजिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस समारोह में डीजी वाईएम डॉ आरबी मोहंती, आरडी डॉ सूरजीत साहू, आरडीई वाईएम दीपक मोहंती, आईपीएलआरडी डॉ प्रभात मिश्रा तथा एलआरडी वाईएम सुजीत पाणि सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के दौरान का प्रमुख नए सदस्यों, वाईएम शक्तिजीत भुइयां, वाईएम रवि कुमार साहू और वाईएम दीपक स्वाईं को डीजी वाईएम डॉ आरबी मोहंती ने तीनों को औपचारिक सदस्यता प्रदान की।
नए अध्यक्ष को सौंपा गया अध्यक्षीय कॉलर
इस समारोह के दौरान नेतृत्व परिवर्तन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई। निवर्तमान अध्यक्ष एवं आईपीपी वाईएम राजेश रंजन पाणि ने परंपरागत रूप से अध्यक्षीय कॉलर नवनियुक्त अध्यक्ष वाईएम सुधाकर कुमार शाही को सौंपा। यह हस्तांतरण संगठन में नेतृत्व की निरंतरता, अनुशासन और सेवा भावना का प्रतीक है।
राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी का सम्मान
खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में क्लब ने कटक की राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी आन्वी अनाया साहू को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। उनकी ओर से उनके दादाजी ने उपलब्धि प्रमाणपत्र और पुरस्कार ग्रहण किया। इस पहल के माध्यम से क्लब ने युवा खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण को सम्मान देने का संदेश दिया।
समाजसेवा को आगे बढ़ाने का आह्वान
इस समारोह में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों और अतिथियों ने अपने संबोधन में नेतृत्व, भाईचारे, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने क्लब के सदस्यों से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा संगठन के सेवा-आधारित उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
वाईस मेन इंटरनेशनल की परंपराओं और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप कार्यक्रम संपन्न हुआ। अंत में आभार ज्ञापन के बाद स्नेह-मिलन एवं रात्रिभोज का आयोजन किया गया।
क्लब का यह आयोजन संगठनात्मक एकजुटता और सामाजिक प्रतिबद्धता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा। क्लब ने ‘समाज की सेवा’ के मूल मंत्र के साथ भविष्य में भी सामुदायिक कल्याण, सामाजिक सद्भाव और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
