-
विमला झा एवं अन्य महिलाएं सांस्कृतिक धरोहर सम्मान से सम्मानित
भुवनेश्वर। विश्वास महिला समिति की आम सभा में लगातार दूसरी बार मधु त्रिपाठी को सर्वसम्मति से वर्ष 2026-28 कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। इनके अलावा उपाध्यक्ष मोतीकांति सिंह, सचिव नीलम सिंह, सांस्कृतिक सचिव रुचि भारद्वाज, संगठनात्मक सचिव अमिता सिंह, कोषाध्यक्ष मंजू भगत, संयुक्त सचिव अनुपमा साह चुनी गईं। कार्यकारी समिति में सुभद्रा, मीरा मिश्रा, उमा सिंह, श्वेता राय, रंजना झा, रूपम दास, रिंकू सिंह, सलाहकार समिति, मधु मारिक, इंदु चौधरी, विमला झा, पुनीता झा, आभा सिंह शामि हैं।
सभा के प्रारंभ में विमला झा के साथ-साथ अन्य तीन महिलाएं इंदु चौधरी, सुभद्रा कुमारी एवं मोतीकांति सिंह को बिहार की संस्कृति को बरसों बरसों तक संयोजने एवं उसके विस्तार करने तथा दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणाश्रोत बनने के लिए विश्वास संस्था के गठन के 26 साल उपरांत उन्हें सांस्कृतिक धरोहर सम्मान से समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं सलाहकार मधु मारिक के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर मधु त्रिपाठी अपने प्रारंभिक भाषण में महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनका सम्मान के साथ-साथ एक-दूसरे के सुख-दुःख में साथ देने के लिए सबको प्रेरित किया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
