Home / Odisha / राजस्थान के नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा सम्मानित

राजस्थान के नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा सम्मानित

  •     जयपुर–पुरी के बीच दैनिक रेल सेवा शुरू करने की मांग उठाई

  •     मारवाड़ी समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपरा से कराया परिचित

भुवनेश्वर। द्वितीय राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन में भाग लेने भुवनेश्वर पधारे राजस्थान सरकार के नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के मंत्री झाबर सिंह खर्रा तथा उनके साथ उपस्थित एडिशनल सचिव डॉ अशोक कुमार का भुवनेश्वर के जांगड़ा समाज एवं उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जांगिड़ समाज के अध्यक्ष नंदलाल राजोतिया, सचिव कमल शर्मा एवं कोषाध्यक्ष नितेश जांगड़ा तथा उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मनोज बाजोरिया, सचिव किशन खंडेलवाल और कोषाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने मंत्री महोदय और डॉ अशोक कुमार को शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने उनके भुवनेश्वर आगमन पर आभार व्यक्त किया और राजस्थान में मारवाड़ी समाज के हित में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ओडिशा और राजस्थान के बीच रेल संपर्क को और सुदृढ़ बनाने का महत्वपूर्ण विषय उठाया। समाज के प्रतिनिधियों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर जयपुर से पुरी के बीच प्रतिदिन रेल सेवा शुरू करवाने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस रेल सेवा से राजस्थान एवं ओडिशा के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों, विशेषकर मारवाड़ी समाज के लोगों और भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पुरी आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। मंत्री खर्रा से इस विषय में आवश्यक सहयोग एवं पहल करने का अनुरोध किया गया।

वार्तालाप के दौरान मंत्री ने भुवनेश्वर में मारवाड़ी समाज की जनसंख्या के बारे में जानकारी ली।

Share this news

About desk

Check Also

खड़गे का बयान सोची-समझी रणनीति का हिस्सा : डॉ स्वदेश सिंह

भुवनेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं ओडिशा के सह-प्रभारी डॉ स्वदेश सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष …