Home / Odisha / फिल्म निर्माता मनमोहन महापात्र नहीं रहे

फिल्म निर्माता मनमोहन महापात्र नहीं रहे

भुवनेश्वर. सिनेमा उद्योग के विख्यात फिल्म निर्माता मनमोहन महापात्र नहीं रहे. वह 69 साल के थे. यह न सिर्फ ओडिशा के फिल्म जगत में विख्यात थे, अपितु देशभर में इन्होंने अपनी छवि स्थापित की थी. आज राजधानी स्थित एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. महापात्र ने क्षेत्रीय फिल्म की श्रेणी में आठ बार राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया था. हालही में आयोजित 30वें राज्य फिल्म पुरस्कार में उनकी ओड़िया फिल्म भिजा माटी स्वर्ग ने छह पुरस्कार जीते थे. इसके साथ-साथ उन्होंने बेहतर निर्देशक का पुरस्कार भी जीता था. इस तरह के पुरस्कार जीतने वाले ओडिशा से यह एकलौते फिल्म निर्माता थे. पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने शीत राति 1976 में बनाई, जो 1982 में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टीवल में फिल्माई गयी.
मुख्यमंत्री और फिल्म उद्योग ने जताया शोक
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि ओड़िया फिल्म उद्योग में उनकी योगदान को सदैव याद रखा जायेगा. उनके निधन पर फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों और फिल्मकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

Share this news

About desk

Check Also

‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो में सफल भागीदारी के बाद भुवनेश्वर लौटे मुख्यमंत्री

    स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने किया स्वागत     नवीकरणीय ऊर्जा निवेश को …