Home / Odisha / भविष्य में देश का स्टील हब बनेगा ओडिशा – कुलस्ते

भविष्य में देश का स्टील हब बनेगा ओडिशा – कुलस्ते

भुवनेश्वर । केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि भविष्य़ में ओडिशा भारत का स्टील हब बनेगा। नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर भाजपा द्वारा शुरु किये जा रहे जन जागरण अभियान का शुभारंभ करने भुवनेश्वर पहुंचे  कुलस्ते ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ओडिशा भारत को स्टील हब बने इसके लिए केन्द्र सरकार विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि माइनिंग व अन्य मुद्दों के समाधान करने के लिए केन्द्र सरकार प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा राज्य में सीएए को लेकर जनजागरण अभियान शुरु किया जा रहा है। केन्द्रापड़ा जिले के महाकालपड़ा में इस संबंध में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए श्री कुलस्ते भुवनेश्वर पहुंचे हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …