Home / Odisha / पत्रकार के साथ बदसलुकी करने के मामले में बीजद सांसद के खिलाफ मामला दर्ज

पत्रकार के साथ बदसलुकी करने के मामले में बीजद सांसद के खिलाफ मामला दर्ज

भुवनेश्वर-केन्द्रापड़ा में एक टेलीविजन चैनल के पत्रकार के साथ कैमरा के सामने केन्द्रापड़ा के सांसद अनुभव महांति द्वारा  दुर्व्यवहार किये जाने के मामले में केन्द्रापड़ा पुलिस ने सांसद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । पीड़ित पत्रकार मनोज स्वाईं की शिकायत के आधार पर पुलिस ने  आईपीसी की धारा 341, 323, 294, 500 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है ।

उधर, प्रदेशभर में सांसद के दुर्व्यवहार के खिलाफ पत्रकारों का रोष बढ़ता जा रहा है । इस मामले में अभी तक सांसद ने क्षमायाचना नहीं की है और न ही बीजद की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आयी है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को इस घटना के खिलाफ भुवनेश्वर के पत्रकार स्थानीय जयदेव भवन में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया था  । पत्रकारों ने सांसद महांति के खिलाफ  मुख्यमंत्री से कार्रवाई करने की मांग की  थी। पत्रकारों ने कहा था कि सांसद महांति 24 घंटे के अंदर सार्वजनिक रुप से क्षमायाचना करें। आवश्यक होने पर विधानसभा व नवीन निवास का घेराव किया  जाने की चेतावनी भी दी गई थी। पत्रकारों ने  राज्य  के अनेक स्थानों पर पत्रकार राजनेताओं के आक्रोश के शिकार होने के कारण विधानसभा के आगामी सत्र में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए विधेयक लाने के लिए मांग की थी ।

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …