Home / Odisha / बहुउद्देशीय सौर ऊर्जा पेयजल परियोजना का शुभारंभ

बहुउद्देशीय सौर ऊर्जा पेयजल परियोजना का शुभारंभ

  • बलांगीर के मुरीबहाल, चित्रामुंडा, डूमबेरपड़ा, रहेनभाटा प्रखंड के लोगों को मिलेगा फायदा

बलांगीर – बलांगीर जिले में आज बहुउद्देशीय सोलर पेयजल परियोजना का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना का उद्घाटन पश्चिम ओडिशा विकास परिषद के अध्यक्ष सुभाष चौहान ने क्षेत्र के विशिष्ट गणमान्य अतिथि और पदाधिकारी तथा स्थानीय लोगों की मौजूदगी में किया। इस परियोजना से जिले के चार पांच प्रखंडों के लोगों को फायदा होगा।

उद्घाटन समारोह में सुभाष चौहान ने कहा कि आज ना केवल भारत में अपितु दुनिया भर में सोलर के प्रयोग पर बल दिया जा रहा है। सौर ऊर्जा का प्रयोग बढ़ाने पर राज्य सरकार भी ध्यान दे रही है। इसी के तहत इस इस परियोजना का शुभारंभ आज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के प्रयोग से प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलती है। सुभाष चौहान ने लोगों से सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक प्रयोग करने का भी आह्वान किया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …