Home / Odisha / 63 गाय बरामद, पश्चिम बंगाल भेजी जा रही थी

63 गाय बरामद, पश्चिम बंगाल भेजी जा रही थी

बालेश्वर – 16 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग में गायों से भरी दो गाड़ी जप्त की गई है। स्थानीय लोगों ने मां  भारती गौशाला में 63 गायों को बरामद करने के बाद भेजा गया है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर जांच शुरू की है। मालूम हो कि बालेश्वर के 16 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग से पश्चिम बंगाल की ओर जा रही गाड़ियों को शाम में बंपदा चौक के निकट लोगों ने रोका। ओडी-01बी-7501 विशिष्ट एक पिकअप वैन एवं ओआर-01यू-6769 विशिष्ट एक 407 गाड़ी गाय एवं बैलों को लेकर पश्चिम बंगाल की ओर जा रही थी। विशेष सूत्रों से खबर मिलने के बाद गौ रक्षकों ने इन गाड़ियों को रोका। गाड़ियों को सिलपंचल थाना में रखा गया है।

Share this news

About desk

Check Also

पीएम स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 में ओडिशा को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान

योजना के तेजी से क्रियान्वयन के लिए ‘फास्टेस्ट मूवर’ श्रेणी में मिला सम्मान केंद्रीय मंत्री …