Home / Odisha / नीमखंडी में बीजद प्रत्याशी विक्रम पंडा का जोरदार प्रचार
bikram panda नीमखंडी में बीजद प्रत्याशी विक्रम पंडा का जोरदार प्रचार

नीमखंडी में बीजद प्रत्याशी विक्रम पंडा का जोरदार प्रचार

ब्रह्मपुर। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में दिन प्रतिदिन राजनीतिक गर्मी बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में आज सुबह आठ बजे गोपालपुर में बीजद विधायक प्रत्याशी विक्रम कुमार पंडा ने नीमखंडी, बोरीगांव, नारायणपुर, रंगेईलुंडा पंचायत में चुनाव प्रचार किया।

इस दौरान विक्रम पंडा ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की जनता के लिए जनकल्याण योजना के बारे में जानकारी दी और लोगों से गर्मी की परवाह न करते हुए छठी बार नवीन पटनायक को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। चुनाव प्रचार अभियान में काफी बड़ी संख्या में युवा और महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बताया जाता है कि इनकी जनसभा में उमड़ने वाली भीड़ प्रतिद्वंद्वियों के लिए चुनौती का विषय बनी है। आज के प्रचार कार्यक्रम में सिने स्टार सब्यसाची और अर्चिता, कॉमेडियन चांदिनी भी शामिल थीं।

चुनाव अभियान में गंजाम जिला बीजद के कार्यकारी अध्यक्ष दिलेश्वर रेड्डी, जिला परिषद उपाध्‍यक्ष राजेश्वरी डोरा, जिला परिषद सदस्य भारती नायक, दिलीप पात्र, ब्लॉक प्रमुख कामाख्या प्रसाद पात्र, जोन अध्यक्ष ज्योति रंजन साहू, वरिष्ठ नेता हरिहर पात्र और कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

इस खबर को भी पढ़ें-बीजद आप्रवासी सामुख्य का विस्तार, बाहरी वाले भाजपाई मुहिम पर पलटवार

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …