Home / Odisha / भीषण गर्मी को लेकर ओडिशा में आउटडोर खेल गतिविधियों पर रोक
भीषण गर्मी #भीषण_गर्मी

भीषण गर्मी को लेकर ओडिशा में आउटडोर खेल गतिविधियों पर रोक

  • विशेष राहत आयुक्त कार्यालय ने जारी किया निर्देश

  • लोगों को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे के बीच घर से निकलते समय एहतियाती कदम उठाने की सलाह

भुवनेश्वर। ओडिशा में जारी भीषण गर्मी को लेकर आउटडोर खेल गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। राज्य के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) के कार्यालय ने शनिवार को खेल और युवा सेवाओं के निदेशक से ओडिशा में गर्मी की स्थिति को देखते हुए आउटडोर खेल गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के लिए कहा।

इसे लेकर एडिशनल एसआरसी ने पत्र में लिखा कि ओडिशा सरकार के संज्ञान में आया है कि राज्य के कई इलाकों में गर्मी के दौरान क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी जैसी आउटडोर खेल गतिविधियां चल रही हैं।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में भीषण गर्मी, आर्द्र असुविधाजनक मौसम की स्थिति और लू चलने की संभावना है। इसलिए मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम उठाने और गर्मी के दौरान क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी जैसी सभी आउटडोर खेल गतिविधियों को प्रतिबंधित करने का अनुरोध किया जाता है। ऊपर बताए गए सभी आउटडोर खेल गतिविधियों के प्रतिबंधों पर सख्त प्रवर्तन किया जाएगा।

एसआरसी कार्यालय ने भी लोगों को दिन के समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच बाहर निकलते समय एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के आंतरिक भागों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से 41 डिग्री सेल्सियस और तटीय जिलों में 36 डिग्री सेल्सियस और 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

इस खबर को भी पढ़ें-ममता ने किया पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल

Share this news

About admin

Check Also

बीजद के चुनावी घोषणापत्र में कुछ भी नहीं केवल कोरे आश्वासन – धर्मेन्द्र प्रधान

कहा-भाजपा के संकल्प पत्र से कॉपी किये जाने का प्रयास भुवनेश्वर। बीजू जनता दल द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *