Home / Odisha / भाजपा को झटका, भृगु बक्सिपात्र और प्रकाश बेहरा बीजद में शामिल
Prakash Behera and Bhrugu Baxipatra भाजपा को झटका, भृगु बक्सिपात्र और प्रकाश बेहरा बीजद में शामिल

भाजपा को झटका, भृगु बक्सिपात्र और प्रकाश बेहरा बीजद में शामिल

  • भृगु बक्सिपात्र ने सुबह ही दिया था त्यागपत्र

  • दो दिन पहले कटक के जिला अध्यक्ष ने छोड़ी थी भाजपा

  • बक्शीपात्र ब्रह्मपुर लोकसभा हो सकते हैं उम्मीदवार

भुवनेश्वर ओडिशा में आज बुधवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी को उस समय तगड़ झटका लगा, जब आज सुबह पार्टी से इस्तीफा देकर भृगु बक्सिपात्र ने बीजद का साथ पकड़ लिया। इतना ही नहीं दो दिन पहले इस्तीफा देने वाले भाजपा कटक जिला अध्यक्ष प्रकाश बेहरा भी बीजू जनता दल में शामिल हो गये। भृगु बक्सिपात्र का बीजद के सांसद मानस मंगराज व अन्य लोगों ने पार्टी में स्वागत किया।

भृगु बक्शीपात्र को बीजू जनता दल द्वारा ब्रह्मपुर लोकसभा के लिए उम्मीदवार के रूप में उतारे जाने के कयास लगाये जा रहे हैं। ब्रह्मपुर से वर्तमान सांसद चंद्रशेखर साहू को पार्टी द्वारा अन्य जिम्मेदारी दिये जाने के बाद इस तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।

बक्शीपात्र ने सुबह में पार्टी को अलविदा कहा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भृगु बक्शीपात्र ने पार्टी को अलविदा कह दिया था। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे उसे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल के पास भेज दिया।

बक्शीपात्र पिछले 2019 के चुनाव में ब्रह्मपुर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में वह बीजद प्रत्याशी चंद्रशेखर साहू से लगभग 94 हजार वोटों से पराजित हुए थे। इससे पहले वह 2014 जयपुर से विधानसभा के लिए भी लड़ चुके हैं। इस चुनाव में उन्हें दस प्रतिशत से भी कम वोट प्राप्त हुआ था। पार्टी के प्रदेश महामंत्री व उपाध्यक्ष के रुप में भी वह कार्य कर चुके हैं।

भाजपा ने नहीं दिया टिकट

इस बार उन्हें ब्रह्मपुर लोकसभा सीट के लिए टिकट नहीं दिया। कल जब 112 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची घोषित हुई उसमें भी किसी विधानसभा सीट से उनका नाम नहीं था। बताया जा रहा है कि उन्हें टिकट न दिये जाने के कारण उन्होंने भाजपा को अलविदा कह दिया। उनके आगे की रणनीति क्या रहेगी यह उन्होंने अभी स्पष्ट नहीं किया है।

समर्थकों के साथ प्रकाश बेहरा बीजद में गए

भारतीय जनता पार्टी से दो दिन पूर्व त्यागपत्र देने वाले पूर्व विधायक प्रकाश बेहरा ने आज विधिवत रुप से बीजू जनता दल में शामिल हो गये। उनके साथ उनके समर्थक सरपंच व अन्य कार्यकर्ता भी बीजद में शामिल हुए। शंख भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसज सस्मित पात्र, विधायक प्रताप जेना, केन्द्रापड़ा लोकसभा सीट से बीजद प्रत्याशी अंशुमान मोहंती व सालेपुर से विधायक प्रशांत बेहरा उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि गत 29 मार्च को प्रकाश बेहरा ने भाजपा से त्यागपत्र दे दिया था। वह भाजपा के कटक जिले के अध्यक्ष थे।

भाजपा के साथ एडजस्ट नहीं कर पाये

त्यागपत्र देने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में बेहरा ने कहा था कि भाजपा के साथ वह एडजस्ट नहीं कर पाये। उन्हें टिकट को लेकर कोई समस्या नहीं थी। भाजपा उन्हें टिकट भी देती, लेकिन पार्टी के साथ एडजस्ट करने में दिक्कतों के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ दी।

उल्लेखनीय है कि बेहरा कांग्रेस से सालेपुर विधानसभा सीट से विधायक थे। 2019 चुनाव से ठीक पहले वह भाजपा मे शामिल हो गये थे। उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गये थे।

ब्रह्मपुर सांसद चंद्रशेखर साहू को नई जिम्मेदारी

पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा ब्रह्मपुर से सांसद चंद्रशेखर साहु को बीजू जनता दल ने नई जिम्मेदारी दी है। बीजद मुखिया नवीन पटनायक ने उन्हें पार्टी के उपाध्यक्ष तथा बीजद के चुनावी घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष के रुप में नियुक्त किया है। बीजू जनता दल द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गई है।

इस खबर को भी पढ़ें-बीजद ने दो मौजूदा और दो हारने वाले सांसदों का टिकट काटा

Share this news

About desk

Check Also

जरुरी स्वास्थ्य सेवा के लिए एयर एंबुलेंस होंगे तैनात – मुख्य चुनाव अधिकारी

भुवनेश्वर। चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मचारी व मतदाताएं की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *