
सिलीगुड़ी-सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, सिलीगुड़ी में दिनांक 01 दिसम्बर 2019 से 15 दिसम्बर 2019 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन चल रहा है। इसके अन्तर्गत आज फिट इंडिया एवं प्लास्टिक हटाओ जीवन बचाओ अभियान सशस्त्र सीमा बल कैम्प रानीडांगा से कालाराम जोत तक आयोजित किया गया। फिट इंडिया में दौड़़ते-दौड़ते व तेज चलते रास्ते में पड़े कचरे को उठाया गया व सफाई किया गया। प्लास्टिक हटाओ जीवन बचाओ अभियान में लोगों को प्लास्टिक से पर्यावरण को प्रदूषित होने के बारे में समझाया गया।

इस अभियान में स्वच्छता एवं फिट भारत से सम्बंधित बैनर, पोस्टर व स्टिकर से लोगों को जागरूक किया गया। फिट इंडिया व प्लास्टिक हटाओ जीवन बचाओ अभियान में उपमहानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीडांगा श्री अमित कुमार सहित सीमान्त मुख्यालय , रानीडांगा, क्षेत्रक मुख्यालय, रानीडांगा, 41वीं वाहिनी, रानीडांगा कार्यालय के सभी अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी एवं लगभग 300 की संख्या में बल कर्मियों व नॉर्थ पॉईन्ट स्कूल के बच्चों ने भी भाग लिया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
