Home / Odisha / धर्मेंद्र प्रधान ने सम्राट चौधरी को दी बधाई

धर्मेंद्र प्रधान ने सम्राट चौधरी को दी बधाई

  •     हिमाचल दिवस पर प्रदेश के सभी नागरिकों को दी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर अपने संदेश में उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले विजेन्द्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी को भी शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार निश्चित रूप से सुशासन, विकास और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि किसानों की समृद्धि, मातृशक्ति के सशक्तिकरण, युवाओं के लिए व्यापक अवसरों के सृजन और समाज के हर वर्ग के कल्याण के संकल्प के साथ ‘विकसित बिहार’ का लक्ष्य और अधिक प्रभावी ढंग से साकार होगा।

इसके साथ ही केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने हिमाचल दिवस पर प्रदेश के सभी नागरिकों को बधाई दी है। प्रधान ने सोशल मीडिया पर लिखा, अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध लोक-संस्कृति और अद्भुत आध्यात्मिक विरासत से आलोकित हिमाचल प्रदेश के सभी नागरिकों को ‘हिमाचल दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। यह देवभूमि अपने प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ परिश्रमी और सरल जनजीवन के लिए भी विशिष्ट पहचान रखती है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हिमाचल प्रदेश निरंतर विकास, समृद्धि और खुशहाली के पथ पर अग्रसर रहे।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …