Home / Odisha / मयूरभंज आश्रम स्कूल छात्रा की मौत पर आरडीसी स्तर की जांच के आदेश
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मयूरभंज आश्रम स्कूल छात्रा की मौत पर आरडीसी स्तर की जांच के आदेश

  •     मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की

  •     परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से तीन लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा

  •     प्रदर्शन हिंसक, पुलिस से झड़प में कई घायल

  •     टायर जलाकर सड़क जाम, पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज

भुवनेश्वर/ मयूरभंज। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मयूरभंज के रासगोविंदपुर स्थित एक आश्रम स्कूल की कक्षा 5 की छात्रा रूपाली बेशरा की मौत के मामले में राजस्व मंडल आयुक्त (आरडीसी) स्तर की जांच के आदेश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि रासगोविंदपुर तहसील के दुर्गा बेशरा की पुत्री रूपाली की कथित तौर पर स्कूल हॉस्टल में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के कारण मृत्यु हो गई थी। इस घटना में कई अन्य छात्र भी बीमार पड़ गए, जिससे आवासीय विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंडल के आरडीसी को घटनास्थल का दौरा कर छात्रा की मौत और अन्य छात्रों के अचानक बीमार पड़ने के कारणों की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं।

इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। साथ ही, उन्होंने मृतका के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से तीन लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

इधर, प्रभावित छात्रों के स्वास्थ्य की जांच के लिए दो मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। एक टीम, जिसमें एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के संयुक्त निदेशक और एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट शामिल हैं, पहले से ही बारिपदा में मौजूद है, जबकि दूसरी टीम बुधवार सुबह रासगोविंदपुर पहुंचकर आगे की जांच और चिकित्सा सहायता प्रदान करेगी।

इधर, घटना के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताते हुए टायर जलाकर सड़कों को जाम कर दिया था, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने न्याय और जवाबदेही की मांग उठाई।

स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब भीड़ और हालात को नियंत्रित करने के लिए तैनात पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई पत्थरबाजी में कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालात को काबू में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बावजूद कई घंटों तक क्षेत्र में तनाव बना रहा और स्थिति सामान्य करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया।

इस बीच मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति बहाल करने के प्रयास जारी था।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …