Home / Odisha / श्री जगन्नाथ की धरती से हिमंता बिस्व सरमा का राहुल पर हमला
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

श्री जगन्नाथ की धरती से हिमंता बिस्व सरमा का राहुल पर हमला

  •   असम में भाजपा की जीत का जताया भरोसा

  •    पुरी में महाप्रभु श्री जगन्नाथ के किए दर्शन

  •     गोल्डन वीजा के आरोपों पर दी खुली चुनौती

  •   तीखे बयानबाजी से राजनीतिक गरमाई

पुरी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने अपने एक दिवसीय ओडिशा दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए राजनीतिक माहौल गर्मा दिया।

बुधवार सुबह भुवनेश्वर पहुंचने के बाद हिमंता बिस्व सरमा सीधे पुरी के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी एक पागल व्यक्ति हैं, उनके बारे में क्यों पूछ रहे हैं? इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

गोल्डन वीजा से जुड़े आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सरमा ने विपक्ष को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि न तो उनके पास और न ही उनके परिवार के पास कोई गोल्डन वीजा है और यदि किसी के पास प्रमाण हैं तो उन्हें सार्वजनिक किया जाए।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हालिया कार्रवाई पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें इस विषय में कोई जानकारी नहीं है।

अपने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पुरी में दर्शन के बाद वे कोलकाता जाकर चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे। साथ ही उन्होंने असम में भाजपा की जीत का पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी निश्चित रूप से सरकार बनाएगी।

यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब चुनाव परिणाम नजदीक हैंजिससे इसकी राजनीतिक अहमियत भी बढ़ गई है। हालांकि इसे आध्यात्मिक यात्रा बताया जा रहा हैलेकिन इसके समय को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों के बीच चर्चाएं जारी हैं। 

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …