-
क्षेत्रीय शिक्षा निदेशालय ने जारी किया निर्देश
भुवनेश्वर। क्षेत्रीय शिक्षा निदेशालय (आरडीई), भुवनेश्वर ने अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी, अनुदानित, गैर-अनुदानित एवं व्यावसायिक कॉलेजों को आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) का गठन करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर अनुपालन रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है।
क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक डॉ सरोज लक्ष्मी सिंह द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में संस्थानों को सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आईसीसी गठित करने को कहा गया है, ताकि छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों की शिकायतों एवं समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जा सके।
यह निर्देश सभी उच्च शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा, जिनमें 488 और 662 श्रेणी के कॉलेज भी शामिल हैं। जिन संस्थानों ने अभी तक आईसीसी का गठन नहीं किया है, उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे 7 दिनों के भीतर समिति गठित कर उसकी रिपोर्ट आरडीई कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या डाक के माध्यम से जमा करें।
जिन कॉलेजों में पहले से आईसीसी गठित है, उन्हें भी निर्धारित समय के भीतर संबंधित दस्तावेज जमा करने के लिए कहा गया है।
आरडीई ने चेतावनी दी है कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर 2026-27 शैक्षणिक सत्र में नामांकन पर रोक लगाई जा सकती है या आवश्यकतानुसार अन्य कार्रवाई की जा सकती है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
