कटक। कटक जिला वरिष्ठ नागरिक महासंघ का प्रथम वार्षिक उत्सव केशरपुर स्थित पंडा अस्पताल में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष विष्णु मोहन दास सामंत ने की। इस अवसर पर कटक जिले के 32 विभिन्न क्षेत्रीय संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ कृपासिंधु पंडा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सचिव डॉ प्रमोद कुमार महापात्र उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने अपने वक्तव्य में संगठन की गतिविधियों एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला।
अध्यक्ष सामंत ने अपने संबोधन में बताया कि वर्तमान में कटक जिले में लगभग 60 वरिष्ठ नागरिक संघ गठित हो चुके हैं, किंतु अनेक संघों के पास अपना भवन नहीं है। इस संबंध में सरकार से बार-बार अनुरोध किया जा रहा है। महासंघ के संगठन सचिव उत्कल भूषण राउतराय ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में “शिवनाम” के उपाध्यक्ष नकुल चंद्र महाराणा, महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष समरेंद्र घोष, महासचिव अक्षय कुमार आचार्य सहित भागीरथी सामल, गिरिश कुमार मिश्र, ब्रजबंधु साहू, शरत चंद्र खुंटिया, अतुल नंदी, श्यामसुंदर साहू, सुनील सिंह, सुरथ चंद्र गिरी, अगणि चरण नायक, प्रवीर स्वाईं, रजनीकांत परिजा, विभु वर्धन दास, अक्षय कुमार नायक, बाबुली धर नायक, विजय कुमार साहू, धनेश्वर सेठी, फणीभूषण मोहंती, बसंत कुमार साहू, अशोक कुमार दास, उषा अग्रवाल, बनमाली शुक्ल, किरण बिहारी खटुआ, सुभाष चंद्र त्रिपाठी एवं अशोक कुमार झा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में शैलबाला महिला महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या सुरेखा सुंदरी स्वाईं ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
