-
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 72.38%
भुवनेश्वर। ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (बीएसई) ने गुरुवार को ओडिशा सेकेंडरी स्कूल टीचर एलीजिबिलिटी टेस्ट (ओएसएसटीईटी) 2025 के परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 21 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी।
आधिकारिक प्रेस नोट के अनुसार, परीक्षा के लिए कुल 56,456 उम्मीदवारों ने पेपर I और II में पंजीकरण कराया था। इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 72.38% रहा, जो उम्मीदवारों की अच्छी प्रदर्शन को दर्शाता है।
परिणाम आज दोपहर 4:00 बजे से आधिकारिक बीएसई ओडिशा वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध हो गये हैं सफल उम्मीदवार आज शाम 5:00 बजे से निर्धारित शुल्क का भुगतान करके अपनी डिजिटाइज्ड सर्टिफिकेट डाउनलोड कर रहे हैं। प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी बाद में जारी की जाएगी।
जो उम्मीदवार परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो सके हैं, वे भी अपनी ओएमआर आंसर शीट्स आज शाम 5:00 बजे से इसी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। ये आंसर शीट्स 17 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध रहेंगी।
अधिक जानकारी और परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे बीएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
