भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सीआरपीएफ वीरता दिवस के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों की वीरता और समर्पण को नमन किया है।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के जवानों का साहस और कर्तव्यनिष्ठा अद्वितीय है। उन्होंने देश की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव अग्रिम पंक्ति में रहकर सेवा दी है।
मंत्री ने वीर गति प्राप्त करने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि इन वीरों की स्मृति हमें निरंतर प्रेरित करती है और देश को एकजुट रखने की शक्ति देती है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
