Home / Odisha / राउरकेला प्लेन क्रैश पर एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

राउरकेला प्लेन क्रैश पर एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी

  •     तेल रिसाव और इंजन फेल को कारण बताया

  •    आपात लैंडिंग की कोशिश के दौरान पेड़ और पावरलाइन से टकराया विमान

  •  इंजन ऑयल प्रेशर में गिरावट के बाद बिगड़े हालात

भुवनेश्वर/राउरकेला। एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने राउरकेला में हुए प्लेन क्रैश की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर दी है। यह घटना इंडिया वन एयर के सेसना करावन विमान से जुड़ी है, जिसमें उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी विकसित हो गई थी।

10 जनवरी 2026 को विमान ने भुवनेश्वर-उत्केला-भुवनेश्वर और भुवनेश्वर-राउरकेला-भुवनेश्वर के चार निर्धारित सेक्टर पूरे किए। अंतिम चरण में राउरकेला पहुंचने से लगभग 30 नॉटिकल मील पहले क्रू ने इंजन ऑयल प्रेशर में गिरावट महसूस की। लगातार मॉनिटरिंग में ऑयल प्रेशर और इंजन पावर दोनों में गिरावट दर्ज की गई।

क्रू ने नॉन-नॉर्मल चेकलिस्ट का पालन करते हुए इंजन को सुरक्षित मोड में डाल दिया और राउरकेला एयर ट्रैफिक कंट्रोल को ‘मे डे’ कॉल देकर आपात स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने नजदीकी उपयुक्त स्थल खोजकर आपात लैंडिंग की योजना बनाई। पहले एक सूखी नदी के तल को चुना गया, लेकिन ऊंचाई कम होने के कारण तुरंत दिशा बदलकर एक खुले मैदान पर उतरने की कोशिश की गई।

फाइनल एप्रोच के दौरान विमान एक पेड़ की ऊपरी शाखा और समीप की पावरलाइन से टकरा गया, जिसके बाद वह जमीन पर आ गिरा। एएआईबी की रिपोर्ट के अनुसार, इंजन से तेल रिसाव होने के कारण पावर लॉस हुआ, जो दुर्घटना का मुख्य कारण साबित हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार आगे की विस्तृत जांच जारी है, जिसमें इंजन ऑयल सिस्टम, मेंटेनेंस रिकॉर्ड और ऑपरेशनल प्रक्रियाओं की गहन जांच की जाएगी।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …